गोंडा। थाना तरबगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट क्राइम रिपोर्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह
कार्यवाहीः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-26/24, धारा 376(2)एन,376डी0 ,506,504 भादवि व 5एल/5जी/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मन्नू यादव को धौरहराघाट बन्धा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 16.01.2024 को थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना तरबगंज में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी द्वारा उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना अति प्र0नि0 तरबगंज अरविन्द कुमार द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त मन्नू यादव को आज दिनांक 01.02.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत धौरहराघाट बन्धा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।