थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोंडा क्राइम ब्यूरो धीरेंद्र प्रताप सिंह 
कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-31/24, धारा 376(3), 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू को पहाडापुर बाजार से पहाडापुर गाँव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.02.2024 को एक व्यक्ति द्वारा थाना कटराबाजार में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की शौच के लिए खेत में गयी थी विपक्षी राजू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा ने मेरी नाबालिग लड़की को सरसो के खेत में उठा ले गया तथा उसके साथ जबरजस्ती दुराचार किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में मु0अ0सं0-31/24, धारा- 376(3), 506 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट बनाम राजू के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 02.02.2024 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त राजू को पहाडापुर बाजार से पहाडापुर गाँव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान
पहाडापुर बाजार से पहाडापुर गाँव जाने वाले मार्ग 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा