पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने महिला संबंधी अपराधो के विवेचको व वादी के साथ की गोष्ठी
गोंडा। दिनांक 29-03-2022 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करने के परिपेक्ष्य में 363, 366 भादवि के मुकदमों से संबंधित सदर सर्किल के विवेचकों व वादी के साथ गोष्ठी की। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मुकदमों की प्रगति के संबंध में संबंधित विवेचको से जानकारी की तथा विवेचकों को वादी को विश्वास में लेते हुए विवेचना करते हुए वांछित अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व अपहृताओं की बरामदगी कर मुकदमों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया साथ ही गंभीर/ संवेदनशील प्रकरणो में क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में लंबित समस्त मुकदमों के विधिक निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए ।