डॉक्टर अपहरण काण्ड के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने अपहरण करने के 02 वांछित अभियुक्तों- 01.राहुल जायसवाल, 02. अर्जुन मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त राहुल जायसवाल के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुआ है।
उक्त अभियुक्तों ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर दिनांक 08.03.2022 को श्री भवप्रकाश पुत्र रामलाल नि0 संगवा थाना छपिया जनपद गोण्डा का अपहरण किया गया था। थाना खोडारे द्वारा अभियुक्तगणों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा