दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में पलटी चार पहिया गाड़ी, देहात कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी का है पूरा मामला
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी के पास एक दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में चार पहिया वाहन पलट गई हालांकि गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।
गाड़ी संख्या यूपी 32 एलएस 7960 सोनी गुमटी के पास गोंडा उतरौला मार्ग पर अचानक से दो पहिया वाहन के सामने आ जाने की वजह से उसको बचाने के चक्कर में पलट गई चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।