यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की आज रद्द हुई परीक्षा का कार्यक्रम हुआ घोषित, जाने कब होगी परीक्षा


लखनऊ: परीक्षा से पूर्व ही प्रश्न पत्र और सॉल्व पेपर वायरल होने पर यूपी बोर्ड इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से परीक्षा होनी थी। यूपी के 24 जिलों की इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। शासन ने रद्द परीक्षा की नई तिथि की घोषणा भी कर दी है। अब यह परीक्षा 13 अप्रैल सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी। पेपर लीक मामले पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने जांच के आदेश दिए। वहीं बलिया के डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, बुधवार को यूपी बोर्ड की प्रस्तावित 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होनी थी। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस सेट का पेपर 24 जिलों में बांटा जा रहा है। इन सभी जिलों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रदेश के बाकी जिलों में यथावत इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा