जनपद में धूमधाम से राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

गोंडा। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में जनपद में भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के मौके पर शहर के गुरु नानक चौराहे से पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में एकता मार्च निकाला गया जो शहर के दयानंद नगर महाराजगंज भरत मिलाप चौराहे होते हुए एकता चौक का भ्रमण कर रैली का समापन किया गया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल के बलिदानों को समाज कभी भुला नहीं पाएगा, उन्होंने भारत की एकता अखंडता राष्ट्र की मजबूती के लिए जो कार्य किया है उसे पूरा समाज कभी भुला नहीं पाएगा ऐसे लौह पुरुष की याद में हम सभी लोगों को एकता भाईचारे संकल्प लेना चाहिए इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार नगर कोतवाल आलोक राव, एसआई बीएन सिंह सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम मे रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त/रेसुब गोण्डा महोदय के उपस्थिति में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा पर आरपीएफ गोण्डा एवं जीआरपी/गोण्डा के उपस्थित समस्त अधिकारी गण साथ स्टाफ के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण लिया गया तथा उसके बाद माननीय गृह मंत्री जी का संदेश सुनाया गया, तत्पश्चात उक्त समारोह के बाद संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन गोण्डा के प्लेटफार्म पर फ्लैग मार्च पास्ट करते हुए, स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों के मध्य एकता का संदेश दिया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा