कांग्रेस की तरबगंज कार्यकारिणी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
तरबगंज गोंडा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के विधानसभा तरबगंज को इकाई ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी तरबगंज के माध्यम से सौंपा जिसमें विधानसभा तरबगंज के 73000 लोगों के समर्थन के साथ ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से कुछ मांग की गई। प्रमुख मांगों में सितंबर में पास किए गए कृषि संबंधी तीनों कानून वापस लेकर किसानों मझोले व्यापारियों आढ़तियों को कारपोरेट में विदेशी कंपनियों की गुलामी से बचाया जाए दूसरा घोषित समर्थन मूल्य से कम पर किसानों का उत्पाद कोई न खरीद सके ऐसा कानून बनाया जाए तीसरा 40 फसलों का नुकसान कर रहे छुट्टा जानवरों से किसानों को निजात दिलाई जाए चौथा नौजवान बेरोजगारों को स्थाई रोजगार दिया जाए पांचवा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मिलो से तत्काल कराया जाए। कोविड-19 समय की स्कूल से विद्यार्थियों की सारी फीस माफ कराई जाए जिस की प्रतिपूर्ति सरकार स्वयं करें सातवां महिला सुरक्षा के साथ अपराध एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए कि सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री बंद हो तथा जो बेचा उसे निजी हाथों से वापस लिया जाए कुछ अन्य मांगों में धान खरीद केंद्रों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए तथा शत प्रतिशत खरीदारी की जाए। बाढ़ की समस्या का स्थाई निदान नदियों को गहरी करके किया जाए उपयुक्त ज्ञापन कार्यक्रम कृष्ण नारायण उर्फ के टी तिवारी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तरबगंज के नेतृत्व में दिया गया जिसमें अब्दुल रहमान पूर्व शहर अध्यक्ष गोंडा मुन्ना बाबा, जियारत अली, अशरफी लाल, राम लोटन गुप्ता इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।