नगर पालिका गोंडा के कर्मचारी के वायरल वीडियो ने मचाई खलबली

गोंडा। गोंडा नगर पालिका के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो प्रकरण ने काफी तूल पकड़ लिया है दरअसल पूरा मामला यह है कि गोंडा नगर पालिका के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन के लिए डेढ़ साल से पालिका के चक्कर लगा रहा था उक्त कर्मचारी का आरोप है कि नगर पालिका परिषद गोंडा के कर्मचारियों ने मिलकर उस से मोटी रकम ऐंठ ली और उसका काम भी नहीं हुआ । सेवानिवृत्त कर्मी से धन उगाही को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कई वरिष्ठ लिपिक और प्रबंधन से जुड़े लोगों का नाम भी आ रहा है इसे लेकर बड़गांव सभासद ने मंडलायुक्त से शिकायत भी की है मंडल आयुक्त ने शिकायत की जांच के लिए पालिका को निर्देश भी जारी कर दिए हैं वीडियो में कर्मचारी कह रहा है कि डेढ़ साल से उसकी पेंशन पत्रावली लिपिक विपिन, अवधेश और प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी ने अटका रखी है जिसकी एवज में उससे अब तक 40 हजार रूपया लिया जा चुका है। बड़गांव सभासद शेष चौरसिया ने इस वीडियो की सीडी मंडलायुक्त को और अन्य अफसरों को सौंपी है जिसके लिए जांच का आदेश तो कर दिया गया है लेकिन इस मामले के प्रकाश में आने के बाद कुछ सभासद आरोपी के पक्ष में भी उतर आए हैं और दूसरी तरफ एक और वीडियो भी वायरल हुई जिसमें वही सेवानिवृत्त कर्मचारी पहली वीडियो में दिए गए बयान से उलट बयान भी दे रहा है इसको लेकर सभासद दो गुटों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं भाजपा सभासद ने पहली वीडियो की सीडी को मंडलायुक्त को भेजा था और आरोपियों के विरुद्ध जांच की मांग भी की थी अन्य सभासदों की ओर से जारी दो अन्य वीडियो के मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल का कहना है कि सभी वीडियो की जांच अधिकारी करेंगे तभी दूध का दूध पानी का पानी हो सकेगा हालांकि इस मामले में सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बाल्मीकि भी कूद पड़े हैं उन्होंने पेंशन की लंबित पत्रावलियों की शिकायत नगर पालिका परिषद से की है अब देखना यह है कि जांच में क्या निर्णय होता है। सभासद का आरोप है कि अवैध वसूली की जानकारी उनको पता चली है जिसका वीडियो उनके पास है जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी द्वारा आरोपी कर्मचारी को 30 हजार रुपया रिश्वत में दिए जाने की बात कही जा रही है जब कर्मचारी द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपी कर्मचारी कह रहा कि है पैसा ऊपर तक भेजना पड़ता है सभासद ने मंडलायुक्त को दिए गए अपनी शिकायत पत्र में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने वालों निलंबन किए जाने पर तत्काल पटल से हटाने की मांग की है। खैर ये कोई पहला मामला नहीं है गोंडा नगर पालिका में इस प्रकार के मामले आम है लेकिन जैसे ही जांच की आंच ऊपर तक पहुंचने लगती है वैसे ही सारे मामले या तो दबा दिए जाते हैं या फिर अपने आप दब जाते हैं। इस मामले में जब अधिशासी अधिकारी विकास सेन से संपर्क किया गया तो फोन पर उन्होंने प्रकरण की पूरी जानकारी होने से इंकार कर दिया और कहा कि यदि मंडलायुक्त के द्वारा कोई जांच आख्या भेजी गई होगी तो वह आख्या देखने के बाद ही कुछ कहेंगे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा