बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

गोंडा। आज दिनांक 27 अक्टूबर को बार एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मंडल आयुक्त महोदय गोंडा से मिला। जिसमें मंडलीय कार्यालय स्थापना व मंडल मुख्यालय पर स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज का निर्माण एवं सिविल कैंपस में चल रहे डाकघर के उच्चीकृत कराए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया । बार एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि मंडल मुख्यालय होने के बावजूद काफी दिन बीत जाने के पश्चात आज तक कई मंडलीय कार्यालय मुख्यालय पर कई कार्यालय अभी तक स्थापित नहीं किए गए हैं कार्यालय उप निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट्स फंड कार्यालय को मंडल मुख्यालय पर तत्काल स्थापित किए जाने व अन्य मंडल स्तरीय कार्यालय को तत्काल मंडल मुख्यालय पर स्थापित किए जाने तथा मंडल मुख्यालय पर स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज का निर्माण तत्काल शुरू कराए जाने की बात कही गई। बार एसोसिएशन गोंडा के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सिविल कैंपस में चल रहे डाकघर को उच्चीकृत कराया जाए जिसमें रजिस्ट्री के खाते का संचालन हो सके और आम जनमानस को दर-दर भटकना न पड़े सभी मांगों के संबंध में माननीय मंडलायुक्त महोदय ने कहा कि पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है सभी मंडल कार्यालय स्थापित कराए जाने का कार्य किया जाएगा तत्पश्चात विभिन्न मुद्दों पर माननीय जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अवगत कराया गया जिलाधिकारी गोंडा ने बताया कि जितनी भी मांगे उसका जल्दी निराकरण किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी महामंत्री मनोज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ओझा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा