जिला अधिकारी गोंडा एवं नगर पालिका अध्यक्षा की मौजूदगी में बड़गांव में आयोजित हुआ नागरिक संगम कार्यक्रम

 गोन्डा ब्यूरो। मंशा देवी मंदिर के पास गोंडा जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा और नगर पालिका के सहयोग से 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को आम जनमानस की शिकायतों एवं जन समस्याओं को दूर करने हेतु नागरिक संगम मंच का आयोजन जिलाधिकारी और नगर पालिका के द्वारा किया गया।आम जनमानस के सभी के प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि गोंडा जनपद स्वच्छ हो, हरा भरा हो, और पर्यावरण द्वारा शुद्ध हो, नागरिक संगम के अंतर्गत जिले के वृद्धिजन को पेंशन संबंधी और समस्त वार्ड के राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं बड़गांव में शादी घर और विकास हेतु कई प्रकार की योजनाओं को प्रस्तावित किया गया। जिसमें गोंडा के अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी नगर सभासद, रानी बाजार, ददुआ बाजार, बड़गांव, महारानीगंज, बलवंतपुरवा के नागरिकों को आमंत्रित कर उनके शिकायतों, जन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन जिलाधिकारी महोदया द्वारा किया गया। 


इस अवसर पर बडगांव क्षेत्र के स्कूल के प्रबंधक जन सेवक एस पी गुप्ता ने बड़ागांव नगर के समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। महाराजा देवी भगत सिंह तालाब का सौंदर्यकरण करते हुए मत्स्य और बतख और नाव बोटिंग, पक्षी विहार,आदि अन्य की सुविधा देने का प्रस्ताव, बड़गांव में अग्रसेन चौराहे से झूलेलाल चौराहे पर महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर के समाजसेवी एसपी गुप्ता द्वारा ज्ञापन दिया गया। रानी बाजार से सटे बरियारपुरवा स्थित पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा रोके गए भू माफिया द्वारा कब्जा किया हुआ जमीन पर नल का निर्माण और जनमानस हेतु पार्क का निर्माण के लिए व्यवस्था के लिए ज्ञापन दिया गया l इस अवसर पर क्षेत्र के सभासद बबलू सोनी, वैभव गुप्ता,मनीष कुमार, गौरव कुमार ,अविनाश कुमार, सत्य प्रकाश, रवि प्रकाश, हनुमान प्रसाद जोशी,दयानंद मिश्रा,अरविंद सोनी, राजु लारी, विनोद कुमार पूर्व सभासद, सहित सैकड़ो समाजसेवी व अन्य ग्रामीण व्यक्ति उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा