मदरसा अरबिया रहमानिया में आयोजित हुआ विदाई समारोह का आयोजन, बच्चों को बांटे गए इनाम




गोण्डा ब्यूरो। गौरा चौकी मदरसा अरबिया रहमानिया बभनगांव में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पांचवीं उत्तीर्ण लड़कों एवं लड़कियों को बैग, कुरान, कपड़ा और नकद इनाम देकर बच्चों को सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित होकर बच्चों के चेहरे खिल उठे l 

बृहस्पतिवार को विकासखंड बभनजोत स्थित मदरसा अरबिया रहमानिया बभनगांव में विदाई समारोह का आयोजन किया गया l जिसमें आठ बच्चों में
 6 लड़कियों को मोहसीना खातून, मुबाशिरा खातून, मोबिना खातून, मायरा खातून , हुमायरा खातून , नगमा खातून को नक़ाब कुरआन मजीद, बैग, और ₹1000 नकद इनाम देकर सम्मानित किया वही दो लड़कों दिलशाद अहमद, इरफान अहमद को एक जोड़ी कपड़ा, बैग, कुरआन और हदीस की किताबें तथा ₹1000 का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया l मदरसे से पासआउट हुए बच्चों ने इनाम पाकर अपने शिक्षकों का शुक्रिया अदा किया l मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुफ्ती मोहम्मद इब्राहिम मदरसा फुरकानिया गोंडा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मदरसे में इस तरह का प्रोग्राम होना आवश्यक होता है , इससे बच्चों को हौसला मिलता है और जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है l मौलाना इब्राहिम कासमी ने मदरसे के महत्व को बताते हुए कहा कि की मदरसे में पढ़ा हुआ बच्चा अपनी जिंदगी में हराम काम और हलाल काम की समझ रखता है l अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए मदरसे की तालीम लेना अति आवश्यक है l उन्होंने बच्चों को मुबारकबाद देकर उनके लिए नेक ख्वाहिशें की कामना की l इस कार्यक्रम के आयोजन करता मौलाना इमरानुल हक अल्लीपुर बाजार, हाफिज समसाद अहमद व मास्टर सिकंदर अली रहे l कार्यक्रम का संचालक मौलाना मोहम्मद मोबीन ने किया l 

इस विदाई समारोह के अवसर पर प्रबंधक हाफिज समिउल्ला बभनगांव,अब्दुल्ला भाई खजांची,हिदायतुल्ला सहित बच्चों के माता पिता मौजूद रहे l

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा