गोंडा। एक वृक्ष मां के नाम महाअभियान की शुरुआत, बैंड बाजे के साथ लोगों को किया गया जागरुक। मुख्यमंत्री ने भी अपने आवास पर लगाया वृक्ष।
जनपद में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने इस महा अभियान की शुरुआत की।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी ने एक वृक्ष मां के नाम के महाअभियान की शुरुआत की थी जिसके क्रम में आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण कर इस महा अभियान की शुरुआत उत्तरप्रदेश में की जिसमें की 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।