अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक मंगलवार परेड का किया निरीक्षण,

गोंडा रिपोर्ट धीरेंद्र प्रताप सिंह

परेड के दौरान जवानों से दौड़ लगवा कर मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने का दिया संदेश
          आज दिनांक 26.12.2023 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवायी तथा जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया तथा जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी करवाया। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड में सलामी ली। सलामी के उपरांत पुलिस लाइन परिसर, शास्त्रागार, स्टोर कार्यालय, परिवहन शाखा, पुलिस क्लब व अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर भोजनालय एवं बैरक की साफ-सफाई एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा