थाना वजीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद


गोंडा। धीरेंद्र प्रताप सिंह। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि से सम्बन्धित घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों- 01. उत्तम मिश्रा, 02. रंजीत कुमार दूबे को थाना वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया रोड से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
     दिनांक 27.12.2023 को रात्रि करीब 01.00 बजे थाना वजीरगंज को वादिनी ने सूचना दी की पुरानी रंजीश को लेकर विपक्षी ने मेरे पिता संतराम को जान से मारने की नियत से लोहे की राड से उनके सिर पर मार दिया है । घटना के सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि बनाम उत्तम मिश्रा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा टीमों का गठन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वजीरगंज को गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।

पुलिस की कार्यवाही-
वादिनी खुशी पाण्डेय की तहरीर पर थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमें ने अथक प्रयास कर मुखबिर खास की सूचना पर आज 28.12.2023 को अशोक टिकिया रोड से 02 अभियुक्तों- 01. उत्तम मिश्रा, 02. रंजीत कुमार दूबे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा