गोंडा। रिपोर्ट मुशीर खान। शहर में बैटरी चलित ई रिक्शा का रूट निर्धारण किया गया, कल से प्रभावी होगा नया रूट प्लान

गोंडा। रिपोर्ट मुशीर खान। गोंडा जनपद में बढ़ते बैटरी चलित ई रिक्शा के कारण आए दिन चौराहों पर तथा मुख्य बाजार की सड़कों पर जाम लगने की स्थिति बनी रहती थी इस स्थिति से निजात पाने के लिए दिनांक 1 जनवरी 2024 से बैटरी संचालित ई रिक्शा के रूट का निर्धारण कर दिया गया है जो निम्नवत है- 
रूट नंबर 1- पीली पट्टी पर सफेद नंबर- रेलवे स्टेशन से पोर्टल गंज वाया झूलेलाल चौराहा गुरु नानक चौराहा एलबीएस चौराहा अंबेडकर चौराहा तथा कचहरी तिराहा इस रूट पर 300 ई रिक्शा चालकों को मंजूरी दी गई है

रूट नंबर 2- सफेद पर काला नंबर- रेलवे स्टेशन से सद्भावना तिराहा तक वाया झूलेलाल चौराहा, मनकापुर तिराहा इस रूट पर 200 ई रिक्शा संचालकों को मंजूरी दी गई है। 

रोड नंबर 3- हरे पर सफेद नंबर- मिश्रौलिया क्रॉसिंग से झंझरी ब्लॉक तक वाया रोडवेज, एलबीएस, आईटीआई, चुंगी नाका तथा झंझरी तिराहा इस रूट पर 200 ई रिक्शा संचालकों को मंजूरी दी गई है

रूट नंबर 4- लाल पट्टी पर सफेद नंबर-  मिश्रौलिया क्रॉसिंग से सोनी घूमती तक वाया रोडवेज तिराहा गुरु नानक चौराहा गुड्डू माल महाराजगंज तिराहा तथा मनकापुर तिराहा इस रोड पर भी 200 ई रिक्शा संचालकों को मंजूरी दी गई है

उक्त जानकारी प्रभारी यातायात गोंडा तथा क्षेत्राधिकारी यातायात गोंडा के द्वारा दी गई है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा