नौकरियों में आयु सीमा घटाने के विरोध में सी वाई एस एस जिला इकाई ने सौंपा ज्ञापन

गोंडा। आज दिनांक 25/01/2021 को CYSS गोन्डा के तरफ से गोन्डा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को नौकरी में आयु सीमा 40वर्ष से घटाकर 30 वर्ष करने के योगी सरकार के सुझाव को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में राज कुमार बरवार, सुनील सिंह, शशांक पाठक, राहुल कुमार सहित अन्य साथी मौजूद रहे। 
सी वाई एस एस के गोंडा जिला अध्यक्ष राजकुमार बरवार ने कहा कि योगी सरकार के तानाशाही रैवैया के इंतहा हो चुकी है नौकरी में आयु सीमा घटाने का प्रस्ताव वो सरकार दे रही है जो किसी भी भर्ती को पिछले 5 सालों में पूर्ण नहीं कर पाई है। गोंडा जिला उपाध्यक्ष शशांक पाठक ने कहा कि यह सरकार सिर्फ कागजों मे गरीबी और गरीबों को हटाना जानती है और बेरोजगारों की संख्या को बढ़ा कर अपनी ही मुसीबतें बढ़ा रही है वास्तविकता में योगी जी से अब प्रदेश नहीं सम्हल रहा है इनको तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा