रेलवे सुरक्षा बल की चुस्त निगाह दुरुस्त ड्यूटी की वजह से एक और अवैध टिकट बनाने वाला एजेंट धानेपुर से गिरफ़्तार



गोण्डा।  दिनांक 28.01.2021 को निरीक्षक प्रणय कुमार उप निरीक्षक विमल सिंह हेड कांस्टेबल श्री राम व कांस्टेबल सुग्रीव सभी सीआईबी गोंडा एवं कांस्टेबल प्रेमप्रकाश स्वान शाखा गोंडा उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन में आईआरसीटीसी के पर्सनल यूजर आई डी पर बनाए जा रहे ई-टिकटों के अवैध व्यापार करने वाले ऐसे एजेंटों के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुस्कान फोटो स्टूडियो एवं लोकवाणी (जनसेवा) केंद्र उतरौला रोड, धानेपुर बाजार, गोंडा। पर मुखबिर खास की सूचना पर दबिश दी गई तो दुकान पर शशि कुमार सोनी उर्फ बबलू सोनी पुत्र भीमसेन सोनी नि०- मुजेहना थाना- धानेपुर जिला- गोंडा, उम्र – 28 वर्ष नामक व्यक्ति को पर्सनल यूजर आईडी से बनाई हुई 07 अदद आरक्षित ई-टिकट के साथ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर बरामद आरक्षित ई-टिकट की कुल कीमत 6850/- जिसमें सभी 07 अदद आरक्षित ई टिकट जिन पर यात्रा शेष है ! अभियुक्त के लैपटॉप में 02 अदद पर्सनल यूजर आई डी बनाना पाया गया | उक्त कार्य में प्रयोग किये जा रहे 01अदद लैपटॉप, एक अदद प्रिन्टर, 01अदद की बोर्ड मय माउस, 01 अदद पुराना इस्तेमाली माइक्रोमैक्स मोबाइल, एवं रु०1400/ - नगद बरामद किया गया उक्त के पास कोई सॉफ्टवेयर नहीं पाया गया मौके की कार्रवाई कर लाकर अग्रिम कार्रवाई रेसुब/ पोस्ट/ गोंडा को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या - 27 / 2021 u/s143 रेल अधिनियम कायम किया गया जिसकी जांच उपनिरीक्षक केशव प्रसाद द्वारा की जा रही है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा