मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को 25000 हजार रुपए सहायता राशि सफाई कर्मचारी संघ ने दिया


गोण्डा। वजीरगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहली जंगल में तैनात सफाई कर्मचारी योगेंद्र प्रताप सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था मृतक के परिवार में एक लड़के व दो लड़की है योगेंद्र के आकस्मिक निधन पर जिला संगठन के निर्देशानुसार वजीरगंज विकासखंड के सफाई कर्मचारियों के द्वारा सहायता राशि एकत्रित कर जिला संगठन के माध्यम से ब्लॉक के मुखिया सहायक विकास अधिकारी पंचायत वजीरगंज व संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के हाथों से मृतक की पत्नी को 25000 की सहायता राशि प्रदान की गई सहायक विकास अधिकारी पंचायत महोदय व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने अस्वस्थ किया कि मृतक के परिवार को जल्द से जल्द मृतक आश्रित नौकरी दी जाएगी व समस्त पावनाओं का भुगतान किया जाएगा जिससे मृतक के परिवार की रोजी-रोटी चल सके इस मौके पर जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनी राम वरिष्ठ कर्मचारी नेता अच्युतानंद शुक्ल अमरनाथ यादव सुनील राजेश सिंह संजय शुक्ला संजय सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नवाबगंज मस्तराम यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा