9 अगस्त को भारतीय पर्यावरण दिवस घोषित करने की मांग के साथ सफ़ाई कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोंडा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान पर्यावरण बैंक अभियान को आगे बढ़ाते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी को 9 अगस्त को भारतीय पर्यावरण दिवस घोषित करने के लिए जिलाधिकारी महोदय जनपद गोंडा के माध्यम से ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को देकर अपील किया गया की अगस्त माह में वृक्षारोपण हेतु मौसम अनुकूल रहता है वृक्षों के बचने की संभावना अधिक रहती है आने वाले पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन, सुरक्षित भविष्य, व मानव कल्याण हेतू 9 अगस्त को भारतीय पर्यावरण दिवस घोषित करने की अपील किया गया हम सभी लोग मिलकर घर-घर वृक्ष लगाने का अभियांन चलाएंगे जनपद का प्रत्येक सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक पाठशाला अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण करेंगे साथ ही उस बचाने का भी अभियांन चलाएगे। इस अभियान में पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, अमीर अहमद, भास्कर तिवारी उपस्थित रहे।