गोंडा। रोडवेज बस स्टैंड के कर्मचारियों ने जाम लगाकर किया कार्य बहिष्कार, नगर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी सदर पर लगाए गंभीर आरोप

गोंडा। मुशीर खान। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा जनपद के शहर के बीचो-बीच स्थित रोडवेज बस अड्डे पर आज दिनभर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। दरअसल मामला रोडवेज बस अड्डे के आसपास लगे जाम से संबंधित था आज कानपुर डिपो की बस उतरौला से लौटकर आई थी और कार्यशाला के अंदर जा रही थी जिसके वजह से जाम लगा हुआ था इतने में बस के चालक ने उतरकर जाम खुलवाने की कोशिश करने लगा तभी उधर से पुलिस अधीक्षक गोंडा की गाड़ी निकल रही थी जो कि जाम में फंस गई। पुलिस अधीक्षक की गाड़ी जाम में फंसने के बाद नगर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी सदर को तलब किया गया। तत्पश्चात वहां पहुंचे नगर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी सदर ने जैसा की रोडवेज कर्मियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को गाली दिया गाड़ी लेकर चले गए और जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय का आदेश है फिर जो कर्मचारी कोतवाली में था उसके साथ भी गाली-गलौज की गई उसे ही नहीं बल्कि पूरे रोडवेज परिवार को गाली-गलौज के साथ बातचीत की गई। कर्मचारियों का आरोप है कि यहां पर आए दिन जाम लगने की स्थिति इसलिए उत्पन्न होती है क्योंकि रोडवेज चौकी प्रभारी और वहां के सिपाही केवल कागजों में अपना काम पूरा करते हैं रोडवेज बस स्टैंड से लेकर गुरु नानक चौक के बीच में कितनी ही प्राइवेट गाड़ियां प्रतिदिन लगती है जिस पर पुलिस का ध्यान कभी नहीं गया जबकि नियम यह है कि एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी प्राइवेट गाड़ी नहीं लग सकती है इस संबंध में रोडवेज के आम अंकुर जी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में बस को ले जाकर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया था चालक का चालान कर दिया गया था अब चालक को छोड़ दिया गया है बस को भी छोड़ा जा रहा है कर्मचारियों का मामला निस्तारित हो गया है और हम लोगों को बताया गया है कि अब कोई गाड़ी नहीं लगेगी कर्मचारी वापस आकर अपनी ड्यूटी स्टार्ट कर रहे हैं गौरतलब है कि परिवहन मंत्री के आदेशों का खुला उल्लंघन रोडवेज बस स्टैंड से गुरु नानक चौक के बीच में होता है जहां पर आए दिन प्राइवेट गाड़ियां लगी रहती हैं दरअसल आज पुलिस अधीक्षक के जाम में फंसने के बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बस चालक को हिरासत में लिया इसके बाद मामला ज्यादा बढ़ गया हालांकि बाद में मामले को सुलझा कर रफा दफा कर दिया गया ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा