मानक विहीन हो रहा विद्यालय निर्माण कार्य, जिलाधिकारी से शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
गोंडा। सुधाकर कुमार। गोंडा जनपद की जिला अधिकारी नेहा शर्मा यूं तो आजकल अपने ग्राम चौपाल कार्यक्रम की वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में ख्याति प्राप्त कर रही है परंतु चिराग तले अंधेरा वाली कहावत यहां पर भी चरितार्थ हो रही है मामला प्राथमिक विद्यालय नकहा ग्राम खरगूपुर पोस्ट मंगुरा बाजार जिला गोंडा में हो रहे विद्यालय निर्माण के संबंध में है, इस संबंध में ग्राम नकहा मौजा खरगूपुर के रहने वाले दयाराम शुक्ला पुत्र राम लखन ने एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी महोदय को एक शिकायती पत्र दिया था जिसमें यह कहा गया था कि प्राथमिक विद्यालय नकहा ग्राम खरगूपुर पोस्ट मंगुरा बाजार में निर्माण कार्य मानक विहीन कराया जा रहा है जिसमें घटिया ईंट व कम सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा है इस मामले का आवश्यक निरीक्षण करके जांच किए जाने की गुजारिश की गई थी परंतु अभी तक इस मामले में कोई भी कार्यवाही जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से नहीं की गई है इस संबंध में जब हमने प्रार्थी से बात की तो उन्होंने बताया कि शिकायत किए हुए एक हफ्ता बीत गया है निर्माण कार्य अपनी पूरी तेजी से प्रगति पर है लेकिन कोई भी अधिकारी झांकने तक नहीं आया है। तेजतर्रार जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा से ऐसी शिथिलता की उम्मीद नहीं की जा सकती थी लेकिन किन कारणों से हुई उसका पता लगाया जाना अनिवार्य है।