अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने वाले 08 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
गोंडा। आज दिनांक 30.06.2022 को जनपद गोण्डा मे नियुक्त उ0नि0 न0पु0 श्री राजेश कुमार मिश्र, उ0नि0 न0पु0 श्री अनिल कुमार धवल, उ0नि0 न0पु0 श्री शिवशंकर सिंह, उ0नि0 न0पु0 श्री हरेराम सिंह, उ0नि0 न0पु0 श्री इन्द्रजीत यादव, उ0नि0 न0पु0 श्री उमाशंकर वर्मा, उ0नि0 न0पु0 श्री ऋषिकेशमणि त्रिपाठी, उ0नि0 न0पु0 श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी पुलिस सेवा मे अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए है। उनकी सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय मे उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंटकर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, प्रधान लिपिक, वाचक पुलिस अधीक्षक आदि पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें।