ऑपरेशन शिकंजा’ व ' मिशन शक्ति' अभियान के तहत प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी 03 अभियुक्तो को हुई सश्रम आजीवन कारावास व रूपए 25,000-25,000/- हजार के अर्थदण्ड की सजा


  

 गोंडा। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’व'मिशन शक्ति'अभियान जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप दुष्कर्म व हत्या करने के आरोपी अभियुक्तो को सश्रम आजीवन कारावास व रु0 25,000-25,000/- हजार के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।

         दिनांक 04/05.02.2022 की रात्रि को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने जैसी जघन्य घटना घटित हुई थी जिसमे नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्तगण 01. अजय कोरी, 02. संजय कोरी, 03. महेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना नवाबगंज के पैरोकार आरक्षी रामजीत पटेल के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय अपर न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट कोर्ट गोण्डा ने सश्रम आजीवन कारावास व 25-25 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
 
अभियुक्तगण का नाम पता-
01. अजय कोरी पुत्र रामलाल नि0 हरिहरपुर पड़ितहाता थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
02. संजय कोरी पुत्र रामलाल नि0 हरिहरपुर पड़ितहाता थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
03. महेश यादव पुत्र जुग्गीलाल नि0 जोगा रामपुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा