गोण्डा। भीम आर्मी चीफ़ पर लगे आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने दी प्रतिक्रिया
गोंडा। नगीना से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद पर एक दलित युवती द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
इस प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और गोंडा और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने चंद्रशेखर की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बृजभूषण सिंह ने चंद्रशेखर पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “जब किसी जाट लड़की का मामला होता है, तब वह मैदान में आ जाते हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, बयानबाज़ी करते हैं।
लेकिन आज जब एक दलित बेटी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो वह मौन क्यों हैं? क्या अब वह सामने आकर अपनी सफाई देंगे?”
उन्होंने आगे कहा कि जब जनवरी 2023 में खुद उन पर आरोप लगे थे, तब चंद्रशेखर ने उन्हें ‘खुद घसीटकर बाहर निकालने’ की बात कही थी।
“मैंने न सिर्फ एफआईआर का सामना किया, बल्कि अदालत में पेश हुआ
“मैंने एफआईआर का सामना किया, अदालत में गया, आज भी न्यायपालिका के सामने हूं। क्या अब चंद्रशेखर वही साहस दिखाएंगे?
बृजभूषण ने दलित लड़की की आवाज दबाने की कोशिश का विरोध करते हुए कहा कि यह समाज के वंचित वर्ग की बेटी है, और उसकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, ममता बनर्जी और किसान नेताओं पर भी निशाना साधा कि वे अब खामोश क्यों हैं?