थाना खोड़ारे में तैनात आ0 जनार्दन सिंह की असामयिक/दुःखद मृत्यु होने पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से दी गयी विदाई



गोण्डा। आज दिनांक 15.04.2025 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना खोड़ारे में तैनात आ0 जनार्दन सिंह की असामयिक/दुःखद मृत्यु होने पर रिजर्व पुलिस लाइन्स गोण्डा में शोक परेड का आयोजन कर उनके पार्थिव शरीर को सलामीी दी गयी तथा पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा आरक्षी के परिजनों को सांत्वना/हरसंभव मदद का अश्वासन देकर पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेजवाया गया। 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री उदित नारायण पालीवाल,प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री अजय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा भी पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा