व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा को उनके जनपद में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु बुके भेंट कर किया गया सम्मानित



गोण्डा। आज दिनांक 18.12.2024 को व्यापारर मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल को विगत 01 वर्ष के दौरान जनपद गोण्डा में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु बुके भेंट कर सम्मानित किया गया । पिछले एक वर्ष के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा के मार्गदर्शन में जनपदीय पुलिस द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 , पंचायती उपचुनाव, महत्वपूर्ण त्योहार होली , कजरी तीज पर्व, दशहरा, दिवाली, ईद , मोहर्रम आदि के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक उत्सवों/जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराया गया है । इसके अतिरिक्त शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आई0जी0आर0एस0 के सर्वोच्च निस्तारण में गोण्डा पुलिस लगातार तीन बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
इस मौके पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र आर्या, प्रांतीय मंत्री जिला प्रभारी जगदीश रायतानी संगठन मंत्री श्री मुकेश शुक्ला, महामंत्री शिव कुमार सोनी ,राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा