पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित चतुर्थ जनपदीय टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट, बाॅलीबाॅल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ



गोण्डा। आज दिनांक 18.12.2024 को फिट इंटिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन, गोण्डा के सौजन्य से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित चतुर्थ जनपदीय टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट, बालीबाॅल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया । यह प्रीमियर लीग आज दिनांक 18.12.2024 को समय 11ः00 बजे से दिनांक 19.12.2024 को समय 3ः30 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें जनपद की विभिन्न टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा । प्रतियोगिता में आज जनपद की कुल 08 क्रिकेट टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया । 

जिसमें पहला मैच वजीरगंज व मुजेहना के बीच हुआ जिसमें वजीरगंज की टीम विजयी हुई, दूसरा मैच बेलसर व इटियाथोक के बीच हुआ जिसमें बेलसर की टीम विजयी हुई । महोदय द्वारा इस अवसर पर उपस्थित AD बेसिक शिक्षा , BSA तथा सभी आयोजकों व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को इस प्रीमियर लीग के आयोजन हेतु बधाई व शुभकामनाएं दी गई । खेल प्रतियोगियों के माध्यम से युवाओं में खेल भावना जागृत होगी । खेलकूद से बच्चों का सामाजिक और शारीरिक विकास होता है तथा सकारात्मक आत्म-छवि विकसित करने में मदद मिलती है । खेलकूद से बच्चों में सामाजिक कौशल, समस्या समाधान और कल्पना विकसित करने में मदद मिलती है ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा