गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी, लंबित विवेचना, लंबित जांच प्रार्थना पत्रों तथा विभागीय कार्यवाहियों आदि की स्थिति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश


गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा कैम्प कार्यलय में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर लंबित अभियोगों के विवेचना, लंबित जांच प्रार्थना पत्रों व लंबित प्रारंभिक जांचो आदि की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा सर्वप्रथम काफी दिनों से लंबित चल रही विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर इतनी लम्बी अवधि तक विवेचनाओं के लंबित रखने का कारण जानते हुए विवेचनाओं में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए गुण दोष के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं विशेषकर महिला संबंधी अपराध तथा SC/ST एक्ट से संबंधित अभियोगो के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। गैंगेस्टर के प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के प्रकरणों में सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा अपराधियों के विरूद्ध खोले गए एच0एस0, अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर ज्यादा से ज्यादा गैंग रजिस्ट्रेशन हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित फरियादियों के आने पर उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उसका तत्काल निस्तारण किया जाए। वर्ष 2024 में अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 77 अभियुक्तों के विरुद्ध 21 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं । कुल 57 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है । गैंगस्टर एक्ट के 02 प्रकरणों में अपराध से अर्जित की गयी 25,53,900 रू0 की सम्पत्ति जब्त की गयी है। 148 व्यक्तियों पर गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी तथा अपराधियों पर शिंकजा कसने के लिए अब तक 04 सक्रिय गिरोह के ऊपर गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गयी जिससे इन गिरोह की हमेशा निगरानी की जा सके।

इस अवसर पर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा