गोंडा । पुलिस द्वारा 06 शातिर चोर/लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 02 अदद देशी तमंचा, 01 अदद नकली पिस्टल, 02 अदद टेबलेट, 05 अदद मोबाइल फोन व 01अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-435/24, धारा 458,506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 06 वांछित अभियुक्तों-01. संदीप कुमार जायसवाल, 02. चांद बाबू, 03. नियाज, 04. उस्मान खान, 05. इरफान अली उर्फ दम्मा, 06. विशाल सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 02 अदद देशी तमंचा मय कारतूस, 01 अदद नकली पिस्टल, 02 अदद टेबलेट, 05 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 15.06.2024 को वादी उदयराज यादव पुत्र मुंशीलाल यादव नि0 रानी पुरवा जानकीनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि कल रात्रि घातक हथियारों से लैस अज्ञात लोगों द्वारा उसके किराये के मकान में चोरी का प्रयास किया गया था। वादी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 उमाशंकर उपाध्याय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान मैनुअल व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की सहायता से प्रकाश में आये 06 आरोपी अभियुक्तों -01. संदीप कुमार जायसवाल, 02. चांद बाबू, 03. नियाज, 04. उस्मान खान, 05. इरफान अली उर्फ दम्मा, 06. विशाल सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 01 अदद घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त नियाज अहमद के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त उस्मान खान के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, चांद बाबू के कब्जे से 01 नकली पिस्टल, 02 अदद टैबलेट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है,जो अपने भौतिक एवं आर्थिक लाभ कमाने हेतु जनपद गोण्डा व आसपास के जनपदों में लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने दिनांक 13/14.06.2024 की रात्रि वादी उदयराज यादव के पंतनगर स्थित किराये के मकान में चोरी का प्रयास किया गया था तथा *दिनांक 16.06.2024 को जरवल रोड चीनी मिल के पास से वादी सोनू पुत्र हीरालाल निवासी डोकरी थाना बौंडी जनपद बहराइच से स्वीफ्ट डिजायर कार की लूट की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना जरवल में मु0अ0सं0-150/24, धारा- 392,411 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था।*

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. संदीप कुमार जायसवाल पुत्र राममिलन जायसवाल नि0 डोकरी सलेमपुर थाना बौंडी जनपद बहराइच।
02. चांद बाबू पुत्र स्व0 इस्माइल नि0 नौरईरूा निकट गल्ला मण्डी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच।
03. नियाज पुत्र वली मोहम्मद नि0 गंगवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
04. उस्मान खान पुत्र मुन्ना उर्फ मोहरू नि0 बेगमपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच।
05. इरफान अली उर्फ दम्मा पुत्र स्व0 जमील अहमद नि0 कस्तूरी थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
06. विशाल सोनी पुत्र शिवकुमार सोनी नि0 डोकरी सलेमपुर थाना बौडी जनपद बहराइच।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा