थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे 03 बोरी चावल व 03 बोरी गेहूँ बरामद
कार्यवाहीः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0- 245/24, धारा 454, 380, 411 भादवि से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त 01. रवि वर्मा पुत्र ननकान वर्मा निवासी ग्राम बसन्तपुर राजा थाना इटियाथोक जनपद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 03 बोरी चावल व 03 बोरी गेहूँ बरामद किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादी श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र विश्वनाथ प्रसाद श्रीवास्तव निवासी मो0गरीबीपुरवा कालोनी निकट महीमाता मन्दिर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा स्थाई पता बसन्तपुर राजा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 20.06.2024 को थाना इटियाथोक पर सूचना दिये वह तथा उसका भाई अरूण गोण्डा से अपने गाँव के घर के करीब पहुचे तो देखा की मेरी ही गाँव का रवि वर्मा पुत्र ननकान वर्मा मेरे घर का रोशनदान तोड़कर अन्दर घुसकर घर में रखा चावल व गेहूँ चोरी कर रहा है। उसके द्वारा शोर करने पर गाँव के लोगो के सहयोग से चोर को पकड़ कर उनके कब्जे से चोरी किये हुए 03 बोरी चावल व 03 बोरी गेहूँ बरामद किया गया। तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में मु0अ0स0- 245/24, धारा 454, 380, 411 भादवि बनाम 01. रवि वर्मा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रवि वर्मा पुत्र ननकान वर्मा निवासी ग्राम बसन्तपुर राजा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।