गोंडा। थाना को0 देहात पुलिस द्वारा कूटरचित कर जमीन हड़पने के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार



कार्यवाहीः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-558/22, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्तगण 01. विपिन कुमार शुक्ला, 02. प्रहलाद शुक्ला को उज्जैनी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी नौशाद खाँ पुत्र किन्नू निवासी ग्राम उज्जैनीजमाल थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा ने थाना कोतावली देहात को सूचना दिया की विपक्षीगण द्वारा कूटरचित अभिलेख तैयार करके कब्रिस्तान, मजार व करबला की जमीन को ही धोखाधड़ी करते हुए विक्रय कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-258/22, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि बनाम रहमत उल्ला आदि 08 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 21.06.2024 को थाना को0देहात पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 01. विपिन कुमार शुक्ला, 02. प्रहलाद शुक्ला को उज्जैनी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. विपिन कुमार शुक्ला पुत्र जमुना प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम बैरिहा मौजा जमदरा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
02. प्रहलाद शुक्ला पुत्र स्व0 बलिकरन शुक्ला निवासी ग्राम बैरिहा मौजा जमदरा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा