तरबगंज ब्लॉक अध्यक्ष बने नरसिंह नारायण पांडे महामंत्री भानुपाल सिंह
गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अंतर्गत विकासखंड तरबगंज के ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव ब्लॉक मुख्यालय पर चुनाव अधिकारी संतोष यादव व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के देख रेख में संपन्न कराया गया 11:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई 12:00 बजे तक सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नरसिंह नारायण पांडे महामंत्री भानु पाल सिंह कोषाध्यक्ष रामशरण संगठन मंत्री राम अवतार संप्रेक्षक विजय कुमार सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ द्वितीय पाली में विकासखंड बेलसर में दोपहर 1:00 बजे से 2:00 के बीच नामांकन प्रक्रिया में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रघुनाथ मौर्य महामंत्री पद पर सुधीर सिंह कोषाध्यक्ष पद पर संतोष वर्मा संगठन मंत्री रामचंद्र दुबे संप्रेक्षक रामबरन यादव सहित पांचो पद पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी तरबगंज दुर्गा प्रसाद मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामविलास गुप्ता राजकुमार राजेश निषाद सूरज भारती भास्कर तिवारी रागिनी सतीश दुबे जय बहादुर सिंह सुनील श्रीवास्तव अवनीश प्रताप सिंह जयप्रकाश शुक्ल अवधेश सिंह सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे