गोंडा। धीरेंद्र प्रताप सिंह। थाना को0 देहात क्षेत्र अन्तर्गत गैर इरादतन हत्या करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार


कार्यवाही-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-3/24, धारा 304,323,504,506 भादवि से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. बच्चाराम उर्फ खुन्नू, 02. श्रवण कुमार को संदेशवा नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डा व 01 अदद अर्द्ध ईट बरामद कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
   दिनांक 01.01.2024 को थाना को0 देहात क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नरौरा अर्जुन में दो पक्षों के मध्य आपसी विवाद हुआ था। जिसमें मजरूब रामलौटन की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मृतक की पत्नी रेखा देवी की तहरीर पर थाना को0 देहात में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कुल 03 टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 03.01.2023 को पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत नामजद अभियुक्तों- 01. बच्चाराम उर्फ खुन्नू, 02. श्रवण कुमार को संदेशवा नहर मोड के पास से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डा व 01 अदद अर्द्ध ईट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा