भाजपा ने जारी की नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद की टिकट सूची
गोंडा। मुशीर खान। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद अपने नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों के पदों के लिए दावेदारों की सूची जारी कर दी। गोंडा नगर पालिका परिषद से महिला सीट होने के नाते श्रीमती लक्ष्मी रायचंदानी पत्नी श्री राजेश रायचंदानी को टिकट दिया गया है जबकि यहां पर इसके अलावा कई अन्य दिग्गज दावेदार टिकट के लिए बने हुए थे। इसके अलावा नवाबगंज में श्री जनार्दन सिंह और करनैलगंज में श्रीमती राम लली को भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।
बात करें अगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की तो धानेपुर से श्रीमती उमा देवी, खरगूपुर से श्रीमती ममता रस्तोगी, बेलसर से श्रीमती विद्या, कटरा बाजार से श्री अर्जुन प्रसाद तिवारी, मनकापुर से श्री दुर्गेश कुमार सोनी, परसपुर से श्री वासुदेव सिंह, तरबगंज से श्री कमलेश कुमार पांडे को भाजपा के द्वारा टिकट दिया गया है।