गोंडा। नहीं रहे पूर्व पालिका चेयरमैन कमरुद्दीन उर्फ़ कमर भाई, समाजवादी पार्टी में शोक की लहर

गोंडा। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन और निवर्तमान पालिका परिषद के पिता जनाब कमरुद्दीन साहब उर्फ़ कमर भाई का आज सुबह तड़के 3 बजे निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। व बीते कुछ समय से ग़ंभीर बीमारी से पीड़ित थे। गोंडा नगर पालिका परिषद में वह 3 बार अध्यक्ष के पद पर काबिज रहे और समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव के पद पर भी रहे। सुबह उनके निधन की खबर शहर में फैलते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। वर्तमान में उनका इलाज शहर के ओ एन पांडेय अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के नेता सूरज सिंह, महासचिव राजेश दीक्षित व अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा