गोंडा। अंधाधुंध फायरिंग कर प्रधान के ऊपर हमलावरो की पांच दिन के बाद भी गिरफ्तारी नही
पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे है सवाल
घायल एक लखनऊ रेफर
परिजनो को मिल रही है जान से मारने की धमकी
धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा
मसकनवां (गोंडा)।प्रधान व उनके भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में छपिया पुलिस की जांच अभी पहेली ही बनी हुई है।5दिन बाद भी पुलिस आज तक मामले में एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं सकी है। इससे लोगों में रोष बना हुआ है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तालगंज ग्रंट के प्रधान दिलीप वर्मा व उनके भाई मनोज के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में 5 दिन बीत जानें के बाद भी छपिया पुलिस के हाथ खाली हैं । पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। अपको बता दें गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 30 जनवरी के शाम फसल की सिंचाई कर रहे ग्राम प्रधान दिलीप वर्मा और मनोज पर लाठी डंडा लोहे की रॉड से राजप्रताप उर्फ भीम, अक्षय, अखिलेश, अभिषेक, गौरव, शिवा, विनय अपने 10-12 साथियो के साथ जानलेवा हमला कर किया था। हमलावरों ने पहले तो कट्टे से हवाई फायरिंग किया और उसके बाद प्रधान के भाई को हमला कर मौके पर ही घायल कर बेहोश कर दिया। और प्रधान को गायब करने के नियत से 1 किलोमीटर दूर लेकर गए जहां स्थानीय लोगों के हल्ला मचाने से छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने दोनों गंभीर घायलों को पहले समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से सीएससी अधीक्षक डॉ आलोक सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। प्रधान के भाई प्रदीप वर्मा के तहरीर पर छपिया पुलिस ने 307 सहित विभिन्न धाराओं में 7 नामजद सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।वही प्रधान के दूसरे भाई बृजेश वर्मा ने भाईयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तारी ना होने पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को तहरीर देकर बताया है कि प्रधान दिलीप वर्मा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। लेकिन मनोज की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों द्वारा लखनऊ रिफर किया गया है। बृजेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा परिजनों को जान से मार डालने की धमकी मिल रही है। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी को छपिया पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। मैं इस संदर्भ में क्षेत्रीय अधिकारी मनकापुर सौरभ वर्मा ने बताया की आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रयास कर रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।