गोंडा। नकहरा में विकास कार्यों में अनियमितता की हुई शिकायत,सीडीओ ने जांच कर कार्यवाही करने के दिये निर्देश
करनैलगंज में हुए समाधान दिवस में पहुंची शिकायत
धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा
गोण्डा।विकास कार्यों के नाम पर भले ही लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर पानी की तरह बहाये जा रहे हो। लेकिन विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते धरातल पर कुछ और ही दिखाई पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला विकास खण्ड कर्नलगंज के ग्रामपंचायत नकहरा में सामने आया है।
जहाँ शनिवार को विकास कार्यों में भारी अनियमितता बरते जाने की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ एम अरुन्मौझि से हुई। शिकायती पत्र में कहा है कि विकास खंड कर्नलगंज के ग्राम पंचायत नकहरा में लाखों रूपये से बना सामुदायिक शौंचालय आज भी बन्द चल रहा है। इसके साथ ही काया कल्प योजना के तहत स्कूल में बाउंड्री वाल व दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य शासन के मंशा के अनुरूप नहीं हो रहा है। उक्त शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कर कार्यवाही कराने की बात कही और साथ ही यह भी कहा कि हो रहे विकास कार्य में यदि लापरवाही पायी गयी तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।