भाजपा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित भूषण सिंह समेत 9 के विरुद्ध दर्ज हुआ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा


गोंडा। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे पर धोखाधड़ी समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. बृजभूषण सिंह के भतीजे सुमित भूषण शरण सिंह समेत 9 लोगों पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. गोंडा के सिविल लाइन क्षेत्र गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सवा 3 एकड़ नजूल की भूमि पर 8 फीट ऊंची दीवार उठाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिसे जिला प्रशासन ने 13 जनवरीव23 को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था, लेकिन कब्जा किसने किया, निर्माण कौन करा रहा था किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। जिसको लेकर जिला प्रशासन अब तक कटघरे में रहा। आखिरकार 23 दिनों के बाद जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर कोतवाली में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित भूषण शरण सिंह जो दक्षायणी इंटरप्राइजेज के मालिक सहित सदानंद,अयोध्या प्रसाद,अर्जुन प्रसाद सहित 9 लोगों के विरुद्ध धारा 419,420,467, 468, 471 के तहत नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसको लेकर हड़कंप मच गया है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा