उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
गोण्डा संवाददाता नमन अग्रवाल। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल गोंडा ने गोण्डा के विकास के लिए उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी से मिल कर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से सीवर लाइन,अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न ,ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना ,शहर में पार्किंग की व्यवस्था,औद्योगिक नगर बनाने हेतु जिससे शहर का विकास हो ,और लोगो को रोजगार प्राप्त हो, गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर क्रांतिकारी अमर शहीद राजेन्द्र लाहिड़ी के नाम पर करने हेतु दिया गया। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से
रामसिंह ,जीतेश सिंघल आदित्य पॉल सरदार राजेन्द्र सिंह भाटिया
जतिंन बंसल विशाल मित्तल उपस्थित थे।उसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर उनसे भी ज्ञापन से संबंधित बिन्दुओ पर चर्चा की गई।