गोंडा। कर्मचारियों को गाली दे रहे खंड विकास अधिकारी इटियाथोक के विरुद्ध जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने एकत्रित होकर किया हल्ला बोल

गोंडा। संवाददाता मुशीर खान। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा इटियाथोक के अंतर्गत राजस्व ग्राम में तैनात सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी मुख्य सचिव के आगमन पर इटियाथोक बाजार से लेकर बलरामपुर बॉर्डर तक छुट्टा जानवर रोड से हटाने कूड़ा का ढेर हटाने के लिए लगाई गई थी सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे थे तभी खंड विकास अधिकारी इटियाथोक रूपनारायण भारती जी के वहां पहुंचने पर कुछ कर्मचारी पानी पीते नजर आए जिस पर खंड विकास अधिकारी महोदय नाराज हो गए उन्होंने गाली देते हुए कर्मचारियों की आशब्द कहा का देखते हैं कौन नौकरी कर आएगा आपको जब कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी महोदय से अपनी बात कहना चाहा तब उन्होंने डांट कर भगा दिया। 
उपरोक्त प्रकरण को लेकर जिला संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आज इटियाथोक के एकत्रित कर्मचारियों की सभा की गई उसके बाद थानाध्यक्ष कोतवाली इटियाथोक में पहुंचकर वार्ता किया जिस पर थानाध्यक्ष के द्वारा निर्णय लिया गया कि आप सभी कर्मचारी हैं परिवार का मामला है जिस पर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा कर मामला खत्म कराया गया उपरोक्त प्रकरण को जिला संगठन ने निर्णय लिया कि खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती के खिलाफ कल सोमवार को सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अपनी पीड़ा बताएंगे निष्पक्ष जांच करा कर कारवाई की जाए खंड विकास अधिकारी को इटियाथोक से अन्य जगह स्थानांतरण किया जाए इस मौके पर जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला पूर्व महामंत्री संतराम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष विनय शुक्ला महामंत्री विजय सोनकर कोषाध्यक्ष नंद कुमार चौरसिया मीडिया प्रभारी चंदन तिवारी उमेश तिवारी महेश्वरी नंदन सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा