गोंडा। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई की बैठक संपन्न, भाजपा सरकार पर प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दूबे ने जमकर बोला हमला
छात्रों की छात्रवृत्ति डकार रही है भाजपा सरकार : वंशराज दुबे
आप की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी बेचैन हैं : वंशराज दुबे
यूपी में युवाओं को अपना हक मांगने पर मिलती है लाठियां : वंशराज दुबे
गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट सुधाकर कुमार। जनपद में आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई (छात्र युवा संघर्ष समिति) की संगठन निर्माण की एक बैठक मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई (छात्र युवा संघर्ष समिति) के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे जी की उपस्थिति में आहूत हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि हाल ही में देश और उत्तर प्रदेश में स्थिति भयावह होती जा रही है। एकतरफ जहां डॉलर के मुकाबले रुपया 80 के पार पहुँच गया है वही दूसरी तरफ बेरोजगारी अपने चरम पर है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार यह दावा करती है कि हमने सौ दिनों में दस हजार युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया है, परन्तु धरातल पर ये दावे हवाहवाई और फ़र्जी है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार निरंतर बड़े स्तर पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य कर रही है वही दूसरी तरफ योगी जी की सरकार युवाओं के साथ सिर्फ छलावा कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी की गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है इसलिए ईडी और सीबीआई की रेड आप के नेताओं पर करवा रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने आगे कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के आम घरों के छात्रों को पिछले कई वर्षों से छात्रवृत्ति न मिलने से युवाओं में घोर निराशा का माहौल है, छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा हैं।
जिलाध्यक्ष दिग्गज पांडेय ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देशभर के युवाओं की फिक्र छोड़कर मोदी सरकार अंतराष्ट्रीय स्तर पर पूंजीपतियों के लिए टेंडर मैनेज करने वाली सरकार बन गयी है।
बैठक में मुख्य रूप से छात्र विंग प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बरवार, छात्र विंग जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ,छात्र विंग प्रदेश सचिव सौरभ पांडेय,शिवम शर्मा जिला महासचिव, संदीप गुप्ता जिला उपाध्यक्ष,जरनिल हयात, सलिल मिश्रा, अंकित कुमार, कृष्णा सिंह, ब्रिजेश सिंह तिरंगा शाखा प्रमुख, विपिन कुमार, अंकुर बरवार
समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें।