गोंडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा आयोजित की गई साइकिल थॉन रेस, लकी ड्रॉ के द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार स्वरूप प्रदान की गई नई साइकिल
कार्यक्रम के अपने उद्देश्य के अनुरूप लोगों को यह भी बताना था कि साइकिल आज के इस युग में अपने आप को फिट और स्वस्थ रखने का सबसे बढ़िया माध्यम है तथा इसके उपयोग से हम पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं और वायु प्रदूषण से बचा सकते हैं जिससे अनेक गंभीर बीमारियां आजकल लोगों को हो रही है। सुबह 7:30 बजे शुरू हुई साइकिल थॉन की शुरुआत रानी बाजार से की गई थी तथा समस्त प्रतिभागियों को साइकिल चलाते हुए गोंडा के गुरु नानक चौराहे से वापस रानी बाजार तक जाना था कार्यक्रम अपने तय समय के अनुसार ही शुरु होकर तय समय पर ही समाप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर लकी ड्रॉ के द्वारा दो प्रतिभागियों को एक- एक नई साइकिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। आयोजकों में मुख्य रूप से सचिन खेमका,अमित अग्रवाल, सचिन पचेरिया,अनिकेत गोयल, राम नेवटिया, रोहित शर्मा, समेत शहर की तमाम शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों ने भी भाग लिया।