सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कजरी तीज का त्योहार, लाखों काँवड़ियों ने किया जलाभिषेक



गोंडा। लाखों काँवड़ियों के जलाभिषेक के बीच प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की बानगी ही थी की इस बार 2 वर्ष के बाद इतनी भीड़ होने के बाद भी कजरी तीज का त्योहार सकुशल ढंग से संपन्न हुआ। 

इसके पूर्व जिलाधिकारी गोण्डा उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने कजरीतीज के दृष्टिगत को०नगर क्षेत्र अंतर्गत दुखहरण नाथ मंदिर परिसर और थाना खरगूपुर क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर परिसर, में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। 

उधर कजरी तीज त्यौहार के दृष्टिगत कांवड़ियों के रूट व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी करनैलगंज व पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा चप्पे चप्पे पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गयी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा