कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लोगों के साथ ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार, नकली परिचय पत्र, आधार कार्ड, पुलिस की वर्दी व ठगी के 9000रू0 बरामद



गोंडा। ब्यूरो रिपोर्ट सुधाकर कुमार। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर गोण्डा को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
      दिनांक 24.08.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गुरूनानक चौराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति जो कि पुलिस की वर्दी पहने हुए है जो लोगो के साथ ठगी करता है आई0टी0आई0 चौराहे के पास चाय पी रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से 02 अदद नकली पुलिस परिचय पत्र, 01 अदद अधार कार्ड, 01 अदद ड्राइविग लाइसेंस, 01 जोड़ी खाकी रंग की पुलिस वर्दी, 9000रूपये बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से की गयी पूछताछ में अभियुक्त विपिन तिवारी द्वारा बताया गया कि मैं फर्जी दरोगा बन करके वर्दी का रौब दिखाकर लोगो से धन अर्जित करता हूँ ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा