05 किलो नाजायज गांजा व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियों गाड़ी सहित 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो/प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिये थे। जिसके फलस्वरूप को0 देहात पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने 02 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 किलो गांजा व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कॉर्पियों बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आज दिनांक 17.04.2022 को थाना को0 देहात व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर स्कॉर्पियों से अवैध मादक पदार्थ को बेचने के लिये ले जाते समय कटहा घाट के पास से 02 शातिर तस्करों- 01. सिराज, 02. मलखान सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 किलो अवैध गांजा बरामद कर घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों गाड़ी को सीज किया गया। वर्तमान में ये सभी अभियुक्त अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त थे जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग पिछले काफी समय से चोरी छिपे नेपाल से गांजा लाकर जनपद गोण्डा व आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई कर आर्थिक लाभ लिया करते है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा