कांग्रेस पार्टी ने बदले गौरा, तरबगंज और मनकापुर विधानसभा के प्रत्याशी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को 28 और प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें 10 महिलाओं को स्थान दिया गया है। पार्टी ने मनकापुर सीट पर कमला सिसोदिया की जगह अब संतोष कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं तरबगंज विधानसभा सीट पर पहले कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सविता पांडेय थीं, लेकिन उन्होंने टिकट मिलने के बावजूद कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। अब पार्टी ने तरबगंज सीट से त्वरिता सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा गौरा सीट पर भी पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया है अब सत्येंद्र दुबे की जगह राम प्रताप सिंह कांग्रेस के नए प्रत्याशी बनाए गए हैं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा