हर्रैया से राजनीति का नया इतिहास रचेंगे युवा- चंद्र मणि पांडेय 'सुदामा' (प्रत्याशी हर्रैया विधानसभा)
गोंडा। आभारी बाजार में डोर टू डोर जनसम्पर्क स्थापित करने के साथ साथ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों नवयुवकों व नवयुवतियों को देश व समाज हित में राजनीति का नया इतिहास रचने हेतु आगे आने की बात करते हुए समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने कहा कि आज राजनीति में सेवा, समर्पण,सिद्धांत तथा संघर्ष की जगह धनबल व दलबल हावी है फलत:जिन लोगों को सदन में जाकर आम आवाम की बात करनी चाहिए वो उनके हित में नीति बनानी चाहिए वो पूंजीपतियों के हाथों खेल रहे हैं क्योंकि जनता पांच साल के सेवा व संघर्ष से परे दल-बल व धनबल के प्रभाव में आकर मतदान करती है इसलिए सभी दल महज धनबलियों को अपना उम्मीदवार बना रहे हैं और यही कारण है कि आज राजनीति में आने के पूर्व लोग अनैतिक रूप से धन संग्रह का काम कर रहे हैं कोई जनता या जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस दिन जनता जाति धर्म व दल तथा दाम से परे कर्म व संघर्ष आधारित मतदान करने लगेगी राजनीतिक दल ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाना शुरू कर देंगे और लोग जनता के हित में आवाज बुलंद करना इसकी शुरुआत हर्रैया के नवयुवक व प्रबुद्धजन करें लोग खुद प्रत्याशी बनकर जन जन तक जायें व लोगों को जागृत करें कि जो पांच साल जनता के काम आया हो हम उसको मतदान करें श्री पाण्डेय ने अमहट पुल निर्माण,घाघरा के कटान, प्रस्तावित स्टाम्प ड्यूटी शुल्क,अण्डरपास,सड़क तथा सर्विस रोड हेतु अपनी लडी गई लड़ाई का हवाला देते हुए कहा कि हम काम के दम पर आते हैं हम काम करेंगे किन्तु जो दाम के बल पर आयेंगे व चुनाव बाद चार साल आराम करेंगें इस मौके पर डा.एस.पी.पटेल, सत्यदेव मिश्र, अवधेश बर्मा,पवन बर्मा, महेंद्र सिंह, राहुल शर्मा,अतुलधर द्विवेदी, रजनीश तिवारी,राज मिश्र विवेक पाण्डेय सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।