गोण्डा। नवागत जिलाधिकारी श्री उज्जवल कुमार ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 'आई लव डेमोक्रेसी' की शुरुआत की
जिलाधिकारी व लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज गोण्डा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. उज्जवल कुमार के महाविद्यालय प्रथम आगमन पर प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार, मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह व शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.शैलेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा नियंता कार्यालय पर बुके देकर स्वागत किया गया।
डीएम को एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा सी डी ओ श्री शशांक त्रिपाठी व जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार द्वारा महाविद्यालय में संरक्षित संविधान की हस्तलिखित प्रति पर पुष्प वर्षा व सेल्फी लेकर सर्वाधिक मतदान कराने का संकल्प लिया गया।