गोंडा जिलाधिकारी पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, डी एम पद से हटाये गए श्री मार्कंडेय शाही, नये जिलाधिकारी होंगे उज्जवल कुमार



गोंडा। चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाही, गोंडा के डीएम मार्कण्डेय शाही हटाए गए, हुई थी शिकायत। नए जिलाधिकारी के रूप में आये उज्ज्वल कुमार। बताते चले कि पिछले महीने जनवरी में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मार्कण्डेय शाही पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटाने की मांग की थी|

20 जनवरी, 2022 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र लिखकर कहा था,''गोण्डा के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह और गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं सत्तारूढ़ दल भाजपा के इशारे व दबाव में काम कर रहे है। आरोप तो यह भी लगाया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी लगते है और सांसद के व्यक्तिगत निजी कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है|
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी मांग की थी कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद गोण्डा के वर्तमान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाया जाए तथा जनपद से बाहर स्थानान्तरित किया जाए तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा